Get App

Post Office Job: डाकघर में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में GDS के हजारों पद भरे जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2021 पर 4:33 PM
Post Office Job: डाकघर में निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी, जानिए कैसे करें अप्लाई

Post Office Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस समय पोस्ट ऑफिस में आपके लिए बेहतर मौका सामने आया है। भारतीय डाक विभान ने उत्तराखंड पोस्टल सर्कल और उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है।

GDS के लिए कोई भी 10वीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकता है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको appost.in पर विजिट करना होगा और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश के पोस्टल सर्कल पर 4264 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं उत्तराखंड पोस्टल सर्कल में कुल 581 पद भरे जाएंगे। दोनों राज्यों में कुल मिलाकर 4845 पद भरे जाएंगे।

Post Office एकाउंट से पैसा निकालना सीनियर सिटीजंस के लिए और आसान हुआ, जानिए क्या है प्रोसेस

शैक्षिक योग्यता

ग्रामीण डाक सेवक पद यानी GDS के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्य प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें