President Car: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार पर करेंगी सवारी, हर हमले से होगी सुरक्षा, जानिए कीमत और खासियत

President Car: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुर्मू एक लग्जरी और सबसे सुरक्षित कारों में से एक पर सवार होकर शपथ लेने पहुंची थीं

अपडेटेड Jul 26, 2022 पर 1:02 PM
Story continues below Advertisement
राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है। इसकी जगह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होता है।

President Car: द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। अब वो 340 कमरों के राष्ट्रपति भवन में रहेंगी। इस भवन में बड़े गार्डन, हॉल और लाइब्रेरी भी हैं। रायसीना हिल्स पर बने इस आलीशान भवन को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। राष्ट्रपति की कार बेहद शानदार होती है। कहा जाता है कि राष्ट्रपति जिस कार का इस्तेमाल करते हैं। उस कार का मेक, मॉडल और रजिस्ट्रेशन नंबर गोपनीय रखा जाता है।

अगर ऐसी जानकारी लीक हो जाए तो प्रथम नागरिक की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इसलिए राष्ट्रपति की कार के बारे में जो जानकारी है वह सिर्फ तस्वीरों के आधार पर है। राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है। इसकी जगह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होता है।

राष्ट्रपति के लिए साल 2021 में खरीदी गई नई कार


साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नई लिमोजीन मर्सिडीज मेकैक S600 पुलमैन गार्ड (Mercedes Maybach S600 Pullman Guard) के साथ देखा गया। इससे पहले वह W221 S-class पर बेस्ड पुरानी लिमोजीन मर्सिडीज बेंज एस500 पुलमैन गार्ड पर सवारी करते थे। इस कार की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह लिमोजीन अपने शानदार लुक के साथ ही बेहतरीन इंटीरियर और फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें बैठने का एहसास किसी लग्जरी सोफे पर बैठने जैसा है। इस लिमोजीन में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचीं सोनिया गांधी, सवाल-जवाब शुरू

सुरक्षा के लिहाज से भी अहम

भारत के राष्ट्रपति की कार में बुलेट प्रूफ अलॉय और टायर्स, ऑक्सीजन सप्लाई, ऑटोमैटेड लॉक कंट्रोल और प्रिवेंटिव शील्ड्स के साथ ही पैनिक अलार्म सिस्टम, अटेंशन असिस्ट समेत तमाम सेफ्टी फीचर्स होते हैं। इसकी टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा है। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह है। इसमें 530 लीटर का बूट स्पेस और साथ ही 80 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसे देश की सबसे सुरक्षित कार माना जाता है। इसे देश के पहले नागरिक के लिए डिजाइन किया गया है।

बम और गोलियों को नहीं होगा असर

भारत के राष्ट्रपति की ऑफिशियल कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें VR9 लेवल का बैलिस्टिक प्रोटेक्शन है। इस पर पॉइंट 44 कैलिबर के हैंडगन शॉट्स, मिलिट्री राइफल शॉट्स, बम और अन्य धमाकों के साथ ही गैस अटैक का कोई असर नहीं होगा। इस कार में अंदर बैठे लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।