
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने ला गणेशन (La Ganesan) को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। गणेशन BJP के सीनियर नेता हैं। वो राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु BJP अध्यक्ष का पदभार भी संभाला है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के लिए अलग-अलग पदों पर काम किया है।
गणेशन मणिपुर के 17वें राज्यपाल बने हैं। इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था।
इस महीने की शुरुआत में नजमा हेपतुल्ला (Najma Heptulla) के रिटायर होने के बाद यह पद खाली हो गया था। हेपतुल्ला ने 10 अगस्त को पद छोड़ दिया था और उसी दिन सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Ganga Prasad) को प्रभार दिया गया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।