उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस के एक ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि पर थूककर चाटने का दबाव बनाने का कथित मामला सामने आया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को नसीराबाद थाना क्षेत्र में कपूरपुर गांव के प्रधान के प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने बिना अनुमति के नौटंकी समारोह का आयोजन किया था। बयान के अनुसार, कार्यक्रम में शर्मा और उसके दूसरे साथियों के शराब के नशे में आम जनता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की जानकारी मिली थी।
