IMD Weather Update: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना सहित सहित कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी बारिश (Rain Alert) होने की भविष्यवाणी की है। मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को शहर रेड अलर्ट पर था और शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। बारिश के कारण मुंबईवासियों को ट्रेन सेवाओं में देरी, जलजमाव, खतरनाक गड्ढे, बिजली के झटके, बिजली कटौती और बाढ़ आदि सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण ठाणे में स्कूलों को बंद घोषित कर दी गई है।
