Get App

IMD Rainfall Alert: ओडिशा के इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, दिल्ली और राजस्थान में भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिन बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2022 पर 7:11 PM
IMD Rainfall Alert: ओडिशा के इन 7 जिलों में होगी भारी बारिश, दिल्ली और राजस्थान में भी अलर्ट जारी
ओडिशा के सात जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बुधवार एक बयान में जानकारी दी कि ओडिशा के सात जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में सुंदरगढ़, झारसुगुडा, कटक, खोरधा, पुरी और संबलपुर सहित 7 जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ कुछ जिलों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा में लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश होने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर सक्रिय है, जिसमें संबंधित चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें- Earthquake in Mexico: तस्वीरों में देखिए विनाशकारी भूकंप के बाद मेक्सिको के लोगों का कैसे जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

IMD ने कहा कि संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलांगीर, अंगुल, देवगढ़, बारगढ़, सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा जिले में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है और इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर और मयूरभंज जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें