"मुझे जानकारी मिली है कि अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद में मूर्तियां स्थापित कर दी गई हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। अयोध्या में घटी यह घटना बहुत परेशान करने वाली है। वहां पर आपत्तिजनक उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। मस्जिद से मूर्तियों को तत्काल हटाया जाए।"
