Ram Mandir Inauguration: भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के भव्य समारोह के निमंत्रण पत्र (Invitation Card) की एक झलक पाने को हर कोई बेताब है। खैर आपके ये इंतजार यहां आकर अब खत्म हो चला है। 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र की झलक सामने आ गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से तैयार किए गए बेहद सुंदर और मनमोहक 6,000 निमंत्रण कार्ड देशभर में आमंत्रित लोगों को भेज दिए गए हैं।
