Ram Mandir in Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी। यानि साल 2024 में राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राम मंदिर का 70 फीसदी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गर्भगृह के पिलर 14 फीट तक बनकर तैयार हो चुके हैं। आपको बता दें कि राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई, इसके बाद ही यूपी के मंत्री का ट्वीट सामने आया है।
