Rapidx: देश की पहली रीजनल ट्रेन सर्विस RAPIDX इसी महीने में जुलाई में चल सकती है। शुरुआती दौर में इसे 17 किमी तक चलाया जाएगा। इस रूट पर 5 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इन पांचों स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। यह सेक्शन दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (Regional Rapid Transit System - RRTS) का हिस्सा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (National Capital Region Transport Corporation – NCRTC) की ओर से ‘सेमी-हाई-स्पीड’ रिजनल रेल सर्विस को ‘RAPIDX’ नाम दिया गया है।
