Ratan Tata Hospitalised: टाटा संस के 86 वर्षीय पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती होने की खबर अफवाह निकली है। खुद रतन टाटा (Ratan Tata) ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं। सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित स्थितियों के कारण रूटीन मेडिकल जांच करवा रहा हूं।
