Ration Card: महाराष्ट्र में राशन कार्ड धारकों को सरकारी गिफ्ट, दिवाली पर 100 रुपये में मिलेगा ग्रॉसरी पैकेज

Ration Card: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में राशन कार्डधारकों को दिवाली के मौके पर 100 रुपये में किराने का सामान का पैकेट मुहैया कराने का ऐलान किया है। इस पैकेट में एक किलो रवा, मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 9:23 AM
Story continues below Advertisement
गरीबों को 100 रुपये के पैकेट में मिलने वाले सामान से मिठाई और नाश्ता बनाने में मदद मिलेगी।

Ration Card: राशन कार्ड (Ration Card Update) धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र और राज्य सरकार (State Government) की ओर से गरीबों और राशन कार्डधारकों को फ्री राशन (Free Ration) समेत कई खास सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इस बार दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने गरीबों को 100 रुपये का सरकारी गिफ्ट देने की घोषणा की है। इस गिफ्ट में किराने का सामान रहेगा।

100 रुपये में मिलेगा खाने का पैकेट

सरकार के इस ग्रॉसरी पैकेज में 1 किलो रवा (सूजी), मूंगफली (groundnuts), खाने का तेल (edible oil) और और पीली दाल (yellow lentils) होगी। राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि सूबे में 7 करोड़ लोग हैं। जिनके पास राशन कार्ड है। वो लोग राज्य सरकार की राशन की दुकानों से सामान खरीद सकते हैं। इस प्रस्ताव को खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री और उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Department of Food and Civil Supply and Consumer Protection) की ओर से लाया गया है।


नाश्ता और मिठाई बनाने में मिलेगी मदद

इसमें कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (consumer price index) के मुताबिक, देश की रिटेल महंगाई रेट (retail inflation rate) 7 फीसदी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किराने के सामान के पैकेज से बड़ी मदद मिलेगी। वो इसका उपयोग करके दिवाली के मौके पर नाश्ता और मिठाई बना सकते हैं। बता दें कि राज्य में Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) समेत कई नागरिक निकायों के चुनाव होने हैं।

Business Idea: इस बिजनेस से बदल जाएगी जिंदगी, कम लागत में कमाएं बंपर मुनाफा, जानिए कैसे

ट्रांसजेडर्स के लिए राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान

राज्य सरकार ने ट्रांसजेडर्स के पक्ष में फैसला लेते हुए उनके लिए राशन कार्ड बनवाने की प्रकिया को और आसान कर दिया है। सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा है कि थर्ड जेंडर समुदाय के जिन भी लोगों के नाम राज्य एड्स नियंत्रण समिति में रजिस्टर्ड हैं। वो राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उन्हें आवासीय प्रमाण या पहचान प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अगर उनके पास वोटर आईडी और उसमें उनकी पहचान थर्ड जेंडर के रूप में है तो वे उसे भी पहचान पत्र बनाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।