Get App

आरबीआई गवर्नर ने कहा- मजबूत हैं भारतीय बैंक, लेकिन संपत्ति-देनदारी असंतुलन के खिलाफ दी चेतावनी

गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि हाल के वर्षों में आरबीआई के सुपरवाइजरी सिस्टम्स को उपायों के माध्यम से काफी मजबूत किया गया है। इसमें कमर्शियल बैंकों, एनबीएफसी और यूसीबी के लिए एक यूनिफाइड और सुसंगत सुपरवाइजरी नजरिया शामिल है। वहीं संस्थानों के आकार और जोखिम पर ऑन-साइट सुपरवाइजरी की आवृत्ति और तीव्रता आधारित होती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 18, 2023 पर 10:23 AM
आरबीआई गवर्नर ने कहा- मजबूत हैं भारतीय बैंक, लेकिन संपत्ति-देनदारी असंतुलन के खिलाफ दी चेतावनी
शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई ने साइबर लचीलेपन को मजबूत करने के लिए बैंकों के लिए एक व्यापक साइबर सुरक्षा ढांचा और डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण दिशानिर्देश भी जारी किये हैं

भारतीय रिजर्व बैंक (The Reserve Bank of India (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor, Shaktikanta Das) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली अभी लचीली और स्थिर है। साथ ही, उन्होंने बैंकों को संपत्ति-देयता असंतुलन (asset-liability mismatches) बनने के खिलाफ चेतावनी भी दी। गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार 17 मार्च को कोच्चि में फेडरल बैंक के संस्थापक केपी होर्मिस (KP Hormis) के स्मारक व्याख्यान में बोल रहे थे। शउन्होंने कहा घरेलू वित्तीय क्षेत्र स्थिर है और मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर पीछे छूट गया है। गवर्नर ने कहा कि अमेरिकी बैंकिंग संकट ने मजबूत नियमों के महत्व को साबित कर दिया है। जो स्थायी विकास पर फोकस करते हैं। इसके साथ ही संपत्ति पक्ष या देयता पक्ष पर अत्यधिक बिल्ड अप को रोकते हैं।

गवर्नर ने कहा, "हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमारा विदेशी ऋण प्रबंधनीय (कंट्रोल में) है। इसलिए ग्रीनबैक की वृद्धि हमारे लिए कोई समस्या पैदा नहीं करती है।"

दास ने कहा कि आरबीआई के सुपरवाइजरी सिस्टम्स को हाल के वर्षों में उपायों के माध्यम से काफी मजबूत किया गया है। जिसमें वाणिज्यिक बैंकों, एनबीएफसी और यूसीबी के लिए एक एकीकृत और सुसंगत सुपरवाइजरी दृष्टिकोण शामिल है। ऑन-साइट सुपरवाइजरी की आवृत्ति और तीव्रता अब संस्थानों के आकार और जोखिम पर आधारित है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें