Get App

RBI Monetary Policy 2023: आने वाले दिनों में महंगाई से मिल सकती है राहत, FY24 में 5.4% रहने का अनुमान

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि FY24 महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान। रिटेल महंगाई दर वित्त 24 की पहली तिमाही (Q4FY24) के दौरान 5.2% रहने का अनुमान है। जबकि Q3FY24 के लिए रिटेल महंगाई 5.7% से घटकर 5.6% रहने का अनुमान है। जबकि Q2FY24 रिटेल महंगाई 6.2% से बढ़कर 6.4% रहने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2023 पर 11:17 AM
RBI Monetary Policy 2023: आने वाले दिनों में महंगाई से मिल सकती है राहत, FY24 में 5.4% रहने का अनुमान
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई घटने का अनुमान है। जुलाई में टमाटर, सब्जियों के दाम से महंगाई देखने को मिली। सप्लाई में दबाव से JUL-AUG में महंगाई बढ़ी

RBI Monetary Policy 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India(RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने आज आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी जारी करते हुए ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया। उन्होंने ब्याज दरें 6.5% पर बरकरार रखीं हैं। उन्होंने कहा कि RBI Monetary Policy Committee ने सर्वसम्मति से ब्याज दरें यथावत रखने का फैसला किया। दास ने महंगाई पर अनुमान जारी करते हुए कहा कि FY24 महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे महंगाई को लक्ष्य के भीतर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में रिटेल महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान है। वहीं उन्होंने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही (Q1FY25) के लिए रिटेल महंगाई दर 5.2% रहने का अनुमान जताया है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि जुलाई में टमाटर, सब्जियों के दाम से महंगाई देखने को मिली। इसके अलावा ग्लोबल आउटलुक से भी महंगाई की दरों पर असर पड़ा है। खरीफ फसलों में अनिश्चितता से महंगाई प्रभावित हुई है।

RBI GOVERNOR ने कहा कि Q4FY24 के लिए आरबीआई ने रिटेल महंगाई में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि रिटेल महंगाई वित्त 24 की पहली तिमाही के दौरान 5.2% रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्होंने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में रिटेल महंगाई दर के 5.2% रहने का ही अनुमान लगाया है। वहीं दास ने कहा कि Q3FY24 के लिए रिटेल महंगाई 5.7% से घटकर 5.6% रहने का अनुमान है। जबकि Q2FY24 रिटेल महंगाई 6.2% से बढ़कर 6.4% रहने का अनुमान है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 24 में (FY24) महंगाई दर 5.4% रहने का अनुमान है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दालों की कम खेती से महंगाई का जोखिम बना हुआ है। उन्होंने महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई घटने का अनुमान है। जुलाई अगस्त में दिखी महंगाई के बारे में दास ने कहा कि सप्लाई में दबाव से JUL-AUG में महंगाई बढ़ी हुई नजर आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें