कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके लिए आज यानी 10 मई 2021, रात 9 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो को 12वीं बार होस्ट करेंगे।
प्रतिभागियों का चयन सोनी लिव ऐप (SonyLiv app) के जरिए किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस सीजन में भी पूरी चयन प्रक्रिया (entire selection procedure) ऑनलाइन होगी।
सोनी टीवी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि कौन बनेगा करोड़पति प्रतिभागियों को आमंत्रित करता है। ट्वीट में कहा गया है कि KBC की हॉट सीट आप से हैं सिर्फ कुछ सवाल दूर! कोशिश कीजिए और लीजिए अपना पहला कदम अपने सपनों की ओर KBC के साथ! KBC 13 के सवाल और रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं आज से रात 9 बजे।
#KBC ki hot seat aap se hai sirf kuch sawaal durr! Koshish keejiye aur leejiye apna pehla kadam apne sapno ki ore #KBC ke saath!#KBC13 ke sawaal aur registration shuru ho rahe hai aaj se raat 9 baje. @SrBachchan pic.twitter.com/GT00gHOT0b
— sonytv (@SonyTV) May 10, 2021
अमिताभ बच्चन 10 मई को सोनी टीवी पर रात 9 बजे अपना पहला सवाल पूछेंगे। इसके बाद हर रात अमिताभ बच्चन एक नया प्रश्न पूछेंगे। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को SMS के जरिए या SonyLiv app के जरिए इन सवालों के सही जवाब देने की आवश्यकता है। आप SonyLiv official वेबसाइट से SonyLiv app डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप Google Play Store या Apple store पर भी मौजूद है।
जानिए सोनी लिव ऐप के जरिए कैसे होगा चयन
सबसे पहले सोनी लिव ऐप को ओपन करें। इसके बाद KBC लिंक पर क्लिक करें। जो प्रश्न पॉपअप करता है उस रजिस्ट्रेश प्रश्न का जवाब दें। फिर सामने दिख रहे फॉर्म पर अपनी पूरी डिटेल दर्ज करें। जब आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो आपके स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा। जिसमें लिखा होगा KBC रजिस्ट्रेशन के लिए धन्यवाद।
SMS के जरिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
अमिताभ बच्चन 10 मई रात 9 बजे से सवाल पूछेंगे। सवालों के जवाब SMS के जरिए देना होगा। जियो ग्राहकों को छोड़कर SMS भेजने पर शु्ल्क लगेगा। दिए गए समय में आपको प्रक्रिया पूरी करनी है। Airtel, BSNL, IDEA, Jio और Vodafone अपने रजिस्ट्रेशन प्रश्न का जवाब 509093 पर भेज सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।