Samadhan Portal: क्या आपकी कंपनी आप पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रही है? या आपको कंपनी द्वारा प्रताड़ित कर जॉब छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अगर हां, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, अगर कोई कर्मचारी अपनी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता हैं तो वह भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए समाधान पोर्टल (Samadhan Portal) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है।
इस तरह के मामलों को लेकर मंत्रालय का कहना है कि यदि कोई भी कामगार अपनी बर्खास्तगी, छंटनी और किसी प्रकार से सेवा समाप्ति के मामले में समझौता अधिकारी के सामने अपने मामले को उठा सकता है। आपको बता दें कि कई बार ऐसी शिकायतें मिलती रहती हैं कि कर्मचारी को दफ्तर में परेशान किया जा रहा है। लेकिन परिवार के पालन-पोषण और नौकरी जाने के डर से लोग उनकी शिकायत नहीं कर पाते हैं।
इसके अलावा कई बार हमें ऐसा भी देखने को मिलता है कि कंपनी किसी व्यक्ति को बिना किसी कारण से नौकरी से निकाल देती है। ऐसे पीड़ित कर्मचारियों के लिए सरकार ने समाधान पोर्टल लॉन्च की है। सरकार के श्रम मंत्रालय (Ministry Labour) की तरफ से कर्मचारियों के हक में पोर्टल लॉन्च किया गया है। अगर कोई कर्मचारी अपनी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहता हैं तो वह समाधान पोर्टल में इसकी शिकायत दर्ज करा सकता है।
सरकार की तरफ से जारी बयान नें कहा गया है कि अगर आप किसी कंपनी में काम करते थे, जहां से आपको बर्खास्त, छंटनी या किसी भी अन्य तरीके से अचानक सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है, जिसे लेकर आप संतुष्ट नहीं हैं तो आप श्रम मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल samadhan.labour.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में अपनी आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'अगर आपको अपने नियोक्ता से कोई शिकायत या परेशानी है तो समाधान पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है।'
- शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://samadhan.labour.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद इस पोर्टल पर साइन इन करें।
- फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर उसे वेरीफाई करें।
- इसके बाद आपको अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म दिखेगा जिसे आराम से भरकर सेव कर दें।
- इसके बाद अपनी Dispute ID के जरिए ससम-समय पर अपनी शिकायत का स्टेटस चेक करते रहें।