Same-Sex Marriage Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने सेम सेक्स मैरिज यानी समलैंगिक विवाह (Same-Sex Marriage) को कानूनी मान्यता देने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुना दिया है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने अपना फैसला सुनाते हुए समलैंगिक शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया है। CJI ने कहा कि ये संसद के अधिकार क्षेत्र का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने 3-2 के बहुमत से फैसला देते हुए कहा कि यह विधायिका का अधिकार क्षेत्र है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को समलैंगिक कपल्स के लिए उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
