सरकार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और SBI के चेयरमैन की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 साल करने पर विचार कर रही है। इस मामले की जानकारी फाइनेंस मिनिस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने दी। इसके अलावा यह भी संभावना है कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) अधिकारियों का कार्यकाल 62 वर्ष तक बढ़ा दिया जाएगा।
