Get App

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने पांच दिन के लिए बढ़ाई पुलिस रिमांड

Shraddha Murder Case: अदालत ने मामले का खुलासा करने के लिए उसका ‘नार्को टेस्ट’ (Narco Test) कराने की भी अनुमति दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने मामले में पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 6:04 PM
Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का होगा नार्को टेस्ट, कोर्ट ने पांच दिन के लिए बढ़ाई पुलिस रिमांड
Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला का होगा नार्को टेस्ट

Shraddha Murder Case: दिल्ली (Delhi) की अदालत ने पुलिस को महरौली हत्याकांड (Mehrauli Murder Case) के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Poonawala) से पांच दिन और पूछताछ (Remand) करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। अदालत ने मामले का खुलासा करने के लिए उसका ‘नार्को टेस्ट’ (Narco Test) कराने की भी अनुमति दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला ने मामले में पुलिस की याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।

पुलिस के अनुसार, 28 साल के पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ 27 साल की श्रद्धा वाल्कर की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर पर लगभग तीन हफ्ते तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा। बाद इन टुकड़ों को वो कई दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में फेंकता रहा।

वहीं आफताब भी नार्को एनालिसिस टेस्ट कराने को तैयार हो गया है, जिसकी इजाजत दिल्ली पुलिस ने मांगी थी। सुनवाई को दौरान अदालत ने आफताब को टेस्ट के संभावित नतीजों के बारे में बताया, लेकिन वह मान गया।

सोडियम पेंटोथल, जिसे ट्रुथ सीरम (Truth Serum) के रूप में भी जाना जाता है, उसका इस्तेमाल नारकोटिक्स एनालिसिस टेस्ट में किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें