Sidhu Moose wala Murder Case: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने रविवार को दावा किया कि उनके 28 साल के बेटे की "सुनियोजित तरीके से हत्या" की गई थी और पुलिस ने इसे "गैंग वॉर की घटना" की तरह दिखाने की कोशिश की है।
