Weather Update: उत्तराखंड के पवित्र शहर जोशीमठ (Snowfall in Joshimath) में भूधंसाव के बीच शुक्रवार को हुई बर्फबारी (Snowfall) और बारिश (Rainfall) ने ठंड बढ़ा दी है। बर्फबारी ने अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें कि कई घरों और ढांचों में पहले ही दरारें पड़ चुकी हैं, जिससे लोग बेघर हो गए हैं। उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाके बर्फ से ढक गए हैं। केदारनाथ धाम में भी शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी परत देखने को मिली। न्यूज एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है मंदिर परिसर पूरी तरह बर्फ से ढक गया है।
