देशवासियों को शनिवार यानी 8 अप्रैल 2023 के दिन दो नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) की सौगात मिली है। यह दोनों ही नई वंदे भारत ट्रेनें दक्षिण भारत के हिस्से में आई हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयम्बटूर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। हालांकि इन दोनों ही वंदे भारत ट्रेनों को केवल 8 कोच के साथ ही तैयार किया गया है। बता दें कि देश में इससे पहले जो 11 वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई थीं उनमें डिब्बों की संख्या 16 थी।
