लखनऊ की आईपीएल टीम (Lucknow IPL Team) का आधिकारिक नाम 'लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)' होगा। टीम के मालिक संजीव गोयनका ने सोमवार को इसका ऐलान किया। बता दें कि लखनऊ की टीम का नाम तय करने के लिए लोगों से सुझाव मंगाए थे, जिसके बाद शनिवार देर शाम ऐलान किया गया कि टीम 'लखनऊ सुपर जायंट्स' के नाम से आईपीएल 2022 में एंट्री करेगी।
