Paris Olympics 2024: पेरिस ओलिंपिक शुरू होने से पहले ही से हर भारतीय की जुबां पर एक ही नाम था नीरज चोपड़ा का...टोक्यो में इतिहास रचने वाले इस भालाफेंक चैम्पियन ने निराश भी नहीं किया। नीरज के असाधारण प्रदर्शन ने पेरिस ओलिंपिक में भारत की गोल्ड की उम्मीदों को जगा दिया। नीरज चोपड़ा के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। उन्हें भारतीय क्रिकेट स्टार ऋषभ पंत से भारी समर्थन मिला है, जो वर्तमान में व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका में हैं। भारत को अभी भी पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतना है और नीरज भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।