Twin Tower Demolition: नोएडा में भ्रष्टाचार की इमारत गिर गई है। तय समय पर सायरन बजने के साथ ही सुपरटेक ट्विन टावर (Twin Tower Demolition) में विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकेंड में बिल्डिंग जमींदोज हो गई। दूर तक धमाके की आवाज के साथ धूल का गुबार फैल गया। दोनों गगनचुंबी इमारत ताश के पत्तों की तरह से बिखर गई। 3700 किलोग्राम विस्फोटक के जरिए इमारत को ढहाया गया। कुछ देर पहले तक कुतुब मीनार से ऊंचा ट्विन टावर दिखाई दे रहा था। अब ये मलबे में तब्दील हो गया है।
