Surya Grahan 2022 India: साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को दिवाली के अगले दिन लगने वाला है। ये सूर्यग्रहण दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दिन शाम को लगने वाला है। ये दोनों ही त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस बार सूर्यग्रहण भारत में भी नजर आएगा। आइए जानते हैं कि सूर्यग्रहण कब लगेगा और भारत में कहां नजर आएगा या नहीं।
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के गोवर्धन के दिन लगने वाला है। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम को 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। यानी जिन जगहों पर इस समय सूरत अस्त होगा, उसी समय पर सूर्य ग्रहण खत्म भी हो जाएगा।
इन शहरों में इतने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण
नई दिल्ली - शाम 04:28 बजे - शाम 05:42 बजे
कोलकाता - शाम 04:51 बजे - शाम 05:04 बजे
मुंबई - शाम 04:49 बजे - शाम 06:09 बजे
चेन्नई - शाम 05:13 बजे - शाम 05:45 बजे
पटना - शाम 04:42 बजे -शाम 05:14 बजे
जयपुर - शाम 04:31 बजे - शाम 05:50 बजे
लखनऊ - शाम 04:36 बजे - शाम 05:29 बजे
25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। आंशिक ग्रहण उत्तरी गोलार्ध में अफ्रीका, एशिया, यूरोप और यूनाइटेड किंगडम में दिखाई देगा। ये नॉर्थ पोल और रूस में अपने पीक पर होगा। हालांकि, 25 अक्टूबर को लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण अमेरिका में दिखाई नहीं देगा।
सीधे आंखों से न देखें ग्रहण
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार लोगों को सावधान रहना चाहिए और अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे सूर्य की ओर न देखें।