Surya Grahan 2023: अक्टूबर में लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जानिए किस तारीख को दिखेंगे

Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने जा रहे हैं। सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को है। वहीं 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण है। यह एक वलयाकार सूर्यग्रहण होगा। इसके कारण आसमान में एक आग की रिंग दिखाई देगी। सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। जबकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 12:20 PM
Story continues below Advertisement
Surya Grahan 2023: अक्टूबर महीने में दो ग्रहण लग रहे हैं। एक सूर्य ग्रहण और दूसार चंद्र ग्रहण।

Surya Grahan 2023: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) महत्‍वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होती है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहण को अहम माना गया है। इसकी वजह ये है कि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का शुभ-अशुभ असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल कुल 4 ग्रहण लगना है। जिसमें से दो ग्रहण लग चुके है। दो ग्रहण अभी बाकी हैं। अक्‍टूबर महीने में 15 दिन के भीतर 2 ग्रहण लगेंगे। 14 अक्‍टूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगेग। इसके बाद 28 अक्‍टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा।

14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण है। सूर्य ग्रहण के कारण आसमान में 'आग की रिंग दिखाई' देगी। जब चंद्रमा सूर्य के आगे से निकलता है। तब वह छिप जाता है। जिसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। हालांकि भारत के लोगों को इसे देखने का मौका नहीं मिलेगा।

चंद्र ग्रहण का भारत में समय और सूतक काल


साल 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 को रविवार के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात 01.06 बजे शुरू होगा। और 02.22 बजे खत्म हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। खास बात यह है कि यह साल 2023 का एकमात्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल भी मान्‍य होग।. इस चंद्र ग्रहण के अलावा लगे बाकी ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा।

बेंगलुरु ट्रैफिक में फंसा कस्टमर, Domino’s ने लोकेशन ट्रैक कर जाम के बीच डिलीवर कर दिया पिज्जा

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू क्यूबा, जमैका, हैती, ब्राजील, उग्वे, आदि देशों में नजर आएगा। वहीं यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।