सफेद ताजमहल का दीदार वह भी चांदनी रात में! जी हां, आपने एक दम सही सुना है। अक्टूबर के महीने में आपको चांदनी रात में ताजमहल को देखने और उसकी खूबसूरती को निहारने का मौका मिलने वाला है। आप इस महीने चार बार चांदनी में ताजमहल की खूबसूरती निहार सकते हैं। सफेद संगमरमर की सुंदरता अक्टूबर में चार रातों के लिए 'शरद पूर्णिमा' के दौरान रात को देखने के लिए टूरिस्ट और प्रशंसकों के लिए खुली रहेगी। टूरिस्ट 8 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक ताज महल को चांदनी रात में देख सकते हैं।
एक दिन पहले खरीद सकते हैं टिकट
पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने कहा कि ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है, इसलिए पर्यटकों को शनिवार से मंगलवार तक चार दिनों के लिए रात में स्मारक देखने की अनुमति होगी। जहां तक टिकटों का सवाल है, इच्छुक लोग एएसआई कार्यालय के काउंटर से रात को देखने की तारीख से एक दिन पहले अपना टिकट खरीद सकते हैं।
इन तारीख पर देख सकेंगे ताज महल
अक्टूबर में शरद पूर्णिमा 9 और 10 की मध्यरात्रि को मनाई जाएगी। इस खूबसूरत घटना को चमकी के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रेम का प्रतीक हीरे की तरह चमकता है जब चांदनी सफेद संगमरमर से विभिन्न कोणों से टकराती है और ये देखने में लाजवाब लगता है। यह एक ऐसा समय है जब दुनिया भर से पर्यटक इस सुंदरता का अनुभव करने के लिए स्मारक के पास आते हैं। 2021 में ताजमहल को हर महीने पूर्णिमा के आसपास पांच रातों के लिए खुला रखा गया था।
1) रात में देखने के अनुभव के लिए केवल 400 लोगों को अनुमति दी जाएगी।
2) इन लोगों को आगे आठ स्लॉट में बांटा जाएगा, जो रात 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।