केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत (Tehreek-e-Hurriyat) संगठन पर बैन लगा दिया है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेन्शन एक्ट यानी UAPA के तहत की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कश्मीरी अलगाववादी पार्टी तहरीक-ए-हुर्रियत (TeH) को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक 'गैरकानूनी संगठन' घोषित किया गया है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन की स्थापना के उद्देश्य से प्रतिबंधित गतिविधियों में संगठन की भागीदारी के बाद लिया गया है।
