आज के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। मोबाइल लोगों की आवश्यकता की एक अहम चीज हो गई है। हालांकि इससे धोखाधड़ी भी काफी हो रही है। इसको लेकर अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया है। दूरसंचार विभाग ने लोगों को उनके ‘मोबाइल कनेक्शन’ काटने की धमकी देने वाले फर्जी कॉल को लेकर आगाह किया है।
