चंद्र ग्रहण 2022: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में देगा दिखाई?

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई सोमवार को लगने वाला है

अपडेटेड May 06, 2022 पर 5:18 PM
Story continues below Advertisement
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई सोमवार को लगने वाला है।

Chandra Grahan 2022:  साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई सोमवार को लगने वाला है। ये साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। यानी, ये चंद्र ग्रहण करीब ढाई घंटा रहने वाला है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चंद्र ग्रहण से जुड़ा सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

हिंदी पंचांग के मुताबिक समय

हिंदी पंचांग के मुताबिक ये चंद्रग्रहण वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन 15 मई दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और 16 मई 2022 सोमवार को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगा।


इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, दक्षिण और पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी और पश्चिमी एशिया, उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में नजर आएगा। इसके अलावा चंद्र ग्रहण अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों में दिखाई देगा।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। यही कारण है कि इसका सूतक काल भारत में नहीं माना जाएगा। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक के कुछ नियम होते हैं, जिनका मानने की सलाह गर्भवती महिलाओं से लेकर बच्चों को दी जाती है।

क्‍या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण (What is Total Lunar Eclipse)

पूर्ण चंद्र ग्रहण में जब चंद्रमा पर पूरा कवर हो जाता है। जब सूर्य का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी ठीक उसके सामने आ जाती है और तब पृथ्वी के सामने चंद्रमा आ जाता है। तो पृथ्वी सूर्य को ढक लेती है और सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक पहुंच नहीं पाता। उसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।

Axis MF ने फंड मैनेजर्स विरेश जोशी और दीपक अग्रवाल को फंड से हटाया, लगा Front Running का आरोप

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 06, 2022 5:15 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।