Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी 16 मई सोमवार को लगने वाला है। ये साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। यानी, ये चंद्र ग्रहण करीब ढाई घंटा रहने वाला है। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए चंद्र ग्रहण से जुड़ा सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।