Get App

सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ से अभी तक मारे गए 27 लोग, राज्य के सीएम ने किया 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान

सिक्किम में आई बाढ़ से अभी तक मरने वालों की तादाद 27 पहुंच गई है। वहीं अभी तक इसमें 143 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अब तक, अलग अलग इलाकों से 2,413 लोगों को बचाया गया है और 6,875 लोग राज्य भर में स्थापित 22 राहत शिविरों में रह रहे हैं। तीस्ता के निचले हिस्से के विभिन्न इलाकों से सात सैन्यकर्मियों के शव बरामद किए गए, जबकि उनमें से एक को पहले बचा लिया गया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 07, 2023 पर 10:58 PM
सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ से अभी तक मारे गए 27 लोग, राज्य के सीएम ने किया 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान
Sikkim Flood: सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें सेना के सात जवान भी शामिल हैं

सिक्किम में अचानक से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें सेना के सात जवान भी शामिल हैं। वहीं इस बाढ़ में लापता लोगों की संख्या 143 हो गई है। अधिकारियों को डर है कि इस आपदा में मरने वालों और लापता होने वालों की तादाद उनके अनुमान से अधिक हो सकती है। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ में मरने वालों के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा रकम देने का ऐलान किया है। तमांग ने उन सभी लोगों को 2,000 रुपये की तत्काल राहत देने की भी ऐलान किया। सिक्किम में बुधवार को बादल फटने से अचानक से बाढ़ आ गई। जिससे कि 25,000 से भी ज्यादा लोग प्रभानित हुए हैं। इस बाढ़ ने 1,200 से भी ज्यादा घर ढह गए। इसके अलावा 13 पुलों के बहने की खबर भी आई है।

जारी है लापता लोगों की तलाश

सिक्किम में आई बाढ़ से अभी तक मरने वालों की तादाद 27 पहुंच गई है। वहीं अभी तक इसमें 143 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अब तक, अलग अलग इलाकों से 2,413 लोगों को बचाया गया है और 6,875 लोग राज्य भर में स्थापित 22 राहत शिविरों में रह रहे हैं। तीस्ता के निचले हिस्से के विभिन्न इलाकों से सात सैन्यकर्मियों के शव बरामद किए गए, जबकि उनमें से एक को पहले बचा लिया गया था। एक रक्षा बयान के मुताबिक, बारडांग में, सेना के वाहनों को खोदकर बाहर निकाला गया। सिक्किम की बाढ़ में मेघालय के भी 26 स्टूडेंट लापता हुए हैं। मेघालय सरकार ने अपने 26 छात्रों के राज्य में फंसने के बाद बाढ़ प्रभावित सिक्किम राज्य में फंसे लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन सक्रिय की है।

बेंगलुरु में ट्रैफिक से निपटने के लिए कितना कारगर होगा कंजेक्शन टैक्स का आइडिया? | Moneycontrol Hindi

जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेंगे 4 लाख रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें