Get App

Air India के केबिन क्रू की महिला सदस्य पर लंदन के होटल में हमला; मारपीट, फर्श पर घसीटने और सेक्शुअल असॉल्ट का दावा

Air India का कहना है कि वह मामले को कानूनी रूप से आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय पुलिस और होटल मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कंपनी ने इस घटना से जुड़े लोगों की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया है। यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 18, 2024 पर 11:54 AM
Air India के केबिन क्रू की महिला सदस्य पर लंदन के होटल में हमला; मारपीट, फर्श पर घसीटने और सेक्शुअल असॉल्ट का दावा
एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें एयर इंडिया केबिन क्रू की महिला सदस्य ठहरी हुई थी।

एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) के केबिन क्रू की एक महिला सदस्य पर इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन के एक होटल में एक घुसपैठिये ने हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से बातचीत कर रही है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी के एक होटल में घुसपैठ की गैरकानूनी घटना से बहुत व्यथित है। इस घटना से उसके केबिन क्रू की एक सदस्य प्रभावित हुई है।

सूत्रों का कहना है कि एक बेघर व्यक्ति होटल के उस कमरे में घुस गया, जिसमें एयर इंडिया केबिन क्रू की महिला सदस्य ठहरी हुई थी और उसने उसके साथ बदसलूकी की। महिला के चिल्लाने पर आसपास के कमरों में ठहरे हुए अन्य लोग वहां पहुंचे और घुसपैठिये को पकड़ लिया। पीटीआई के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि महिला का होटल में कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया, जबकि दो अन्य सूत्रों ने दावा किया कि महिला से मारपीट की गई। यह घटना लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के पास एक होटल में हुई।

महिला बुरी तरह घायल

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने महिला पर कपड़े के हैंगर से हमला किया और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे फर्श पर घसीटा। केबिन क्रू सदस्य बुरी तरह से घायल हो गई और हमलावर ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह अपनी कर्मचारी को प्रोफेशनल काउंसिलिंग समेत हरसंभव सपोर्ट उपलब्ध करा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें