Aaj Ka Panchang, 05 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 05 October 2024: आज 5 अक्टूबर, दिन शनिवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर स्वाती नक्षत्र और विशाखा नक्षत्र रहेगा। तृतीया तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 7.50 बजे तक रहेगी

अपडेटेड Oct 05, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 05 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 05 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार दिन है। नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र नक्षत्र रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। तृतीया तिथि 6 अक्टूबर को सुबह 7.50 बजे तक रहेगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:53 बजे से 12:34 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। राहुकाल 10.42 बजे से 12.09 बजे तक रहेगा।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

04 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि- 05 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात रविवार को सुबह 7.50 बजे तक है।

स्वाती नक्षत्र – 5 अक्टूबर को रात 9.33 बजे तक है। इसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा।

05 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- नवरात्रि का तीसरा दिन है।

शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन- माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का पूजन किया जाएगा

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 09.12 बजे से सुबह 10.41 बजे तक

मुंबई- सुबह 09.28 बजे से सुबह 10.57 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 09.14 बजे से सुबह 10.42 बजे तक

लखनऊ- सुबह 08.57 बजे से सुबह 10.26 बजे तक

भोपाल- सुबह 09.10 बजे से सुबह 10.39 बजे तक

कोलकाता- सुबह 8.27 बजे से सुबह 09.56 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.58 बजे तक

चेन्नई- सुबह 08.58 बजे से सुबह 10.28 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:16 बजे

सूर्यास्त – शाम 6.01 बजे

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी का पूजन, जानें पूजा विधि, मंत्र और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।