Get App

बेंगलुरु के शख्स की रातों-रात बदली किस्मत, घर बैठे फ्री में खरीदा लॉटरी टिकट और जीत लिए 44 करोड़ रुपये

बुजुर्गों ने सच ही कहा है कि कब, कहां और कैसे किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। वैसे तो सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लॉटरी के टिकट की बदौलत कोई भी गरीब शख्स रातों-रात अमीर बन सकता है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रहने वाले एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो रातों-रात करोड़पति बन गया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 05, 2023 पर 1:28 PM
बेंगलुरु के शख्स की रातों-रात बदली किस्मत, घर बैठे फ्री में खरीदा लॉटरी टिकट और जीत लिए 44 करोड़ रुपये
बेंगलुरू निवासी अरुण कुमार ने अबू धाबी में Dh20 मिलियन (44,75,67,571 रुपये) का इनाम जीता है

बुजुर्गों ने सच ही कहा है कि कब, कहां और कैसे किसकी किस्मत पलट जाए यह कोई नहीं जानता। वैसे तो सफलता एक दिन में नहीं मिलती, लेकिन लॉटरी के टिकट की बदौलत कोई भी गरीब शख्स रातों-रात अमीर बन सकता है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के रहने वाले एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो रातों-रात करोड़पति बन गया। अबू धाबी (Abu Dhabi) में आयोजित बिग टिकट ड्रॉ जीतने वाले बेंगलुरू निवासी अरुण कुमार वाटक्के कोरोथ (Arun Kumar Vatakke Koroth) की किस्मत एक रात में ही पलट गई और वो एक आम आदमी से करोड़पति बन गया।

Gulf News की रिपोर्ट के अनुसार, अरुण कुमार ने अबू धाबी के सीरीज 25 बिग टिकट लाइव ड्रॉ का ग्रैंड प्राइज (Big Ticket's draw series number 250 held in Abu Dhabi) जीत लिया। अरुण अपने साथ Dh20 मिलियन (लगभग 44.74 करोड़ रुपये) घर ले आए। अरुण ने 22 मार्च को खरीदे गए अपने लॉटरी टिकट नंबर 261031 के साथ Dh20 मिलियन (44,75,67,571 रुपये) का इनाम जीता है।

फोन आया तो नहीं हुआ विश्वास

गल्फ न्यूज के अनुसार, कोरोथ अपने दूसरे प्रयास में 44 करोड़ का ये ग्रैंड प्राइज जीतने में सफल रहे। हालांकि, जब उन्हें शो के होस्ट का फोन आया तो उन्हें इतनी बड़ी राशि जीतने की खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। अरुण ने सोचा कि यह एक शरारतपूर्ण कॉल है। उसने तुरंत फोन काट दिया और फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। अरुण कुमार ने खलीज टाइम्स को बताया को बताया कि बिग टिकट से कॉल आने के बाद मैंने मान लिया कि यह फर्जी है। मैंने तुरंत फोन काट दी और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। थोड़ी देर बाद, मुझे एक दूसरे नंबर से कॉल आया तब जाकर विश्वास हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें