भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की बेटी इशिता शुक्ला (Ishita Shukla) अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत भारतीय सेना में शामिल हो गई हैं। इशिता ने हाल ही में डिफेंस फोर्स (Defense Force) ज्वाइन की है। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर चारों तरफ से रवि किशन को बधाइयां मिल रही हैं। लोग जांबाज इशिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि सशस्त्र बलों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछले साल जून में इसकी घोषणा की थी। केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल शुरू की गई अग्निपथ भर्ती योजना के तहत चार साल पूरे होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही बल में रखा जाएगा, जबकि बाकी रिटायर हो जाएंगे।
