अक्षता मूर्ति को ब्रिटेन की बेस्ट ड्रेस्ड महिला का खिताब मिला है। Tatler मैगजीन ने अक्षता मूर्ति को ब्रिटेन में सबसे अच्छी ड्रेस पहनने वाली शख्सियत का खिताब दिया है। अरबपति कारोबारी नारायण मूर्ति की बेटी, फैशन डिजाइनर और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ती की तारीफ टैटलर मैगजिन ने की है। मैगजिन ने कहा है कि वह अपनी ड्रेस से पूरे शो को चुरा लेती हैं।
