Allu Arjun की एक झलक के लिए फैंस ने की हर हद पार, धड़ाम से गिरे लोग तोड़ डाली दीवार पर लगी तारें

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए फैंस उनके घर के बाहर जा पहुंचे। भारी संख्या में लोगों के जमावड़े के बीच एक्टर सबसे मिलने बाहर आए। ऐसे में फैंस बेकाबू हो गए और दीवार पर चढ़ने लग गए। इसी दौरान हादसा हो गया और दीवार पर लगी वायरिंग पर लोग गिर गए। देखिए वायरल वीडियो-

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 4:05 PM
Allu Arjun के फैंस ने तोड़ डाली घर की दीवार पर लगी वायरिंग manav.manglani इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई वीडियो

Allu Arjun Birthday: आइकॉनिक स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun Viral Video) जो इन दिनों पुष्पा के नाम से धमाल मचा रहे हैं अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई देने भी उनके घर जा पहुंचे। आखिर उन्हें चहेते स्टार (Allu Arjun Fans) का बर्थडे जो है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बंगले के बाहर पहुंचकर फैंस से इंटरैक्ट करते नजर आए। इसी दौरान एक हादसा हो गया। भारी भीड़ और अल्लू अर्जुन (Crowd Allu Arjun Home) की एक झलक किसी को भी दिवाना बना सकती है। एक फैन ने तो अपना कंट्रोल ही खो दिया और तभी स्टार के सामने घर की दीवारों (Fans Broke Wall) को फांदने की कोशिश करने लगा। घर की दीवार पर कूदने के चक्कर में भीड़ अनियंत्रित हो गई और अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंचा।

फैंस हुए अल्लू अर्जुन की एक झलक के लिए दीवाने हर हद कर दी पार

इंस्टाग्राम पर सामने आई वीडियो में फैंस अल्लू अर्जुन की एक झलक के लिए पागल हो गए हैं। कुछ फैंस तो एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर एक्टर को देखने की कोशिश करने लगे तभी बैलेंस बिगड़ गया और सभी धड़ाम हुए। घर की दीवार पर वायरिंग की हुई थी फैंस ने वो भी तोड़ दी। अचानक से हुए इस हादसे पर अल्लू अर्जुन का भी ध्यान गया और वो थोड़ी चिंता में भी दिखाई दिए। हालांकि इस हादसे के बाद भी फैंस का पागलपन कम नहीं हुआ। वो दीवार पर लटके-लटके ही एक्टर को बस एक बार छू लेने की कोशिश करते रहे।


अल्लू अर्जुन की पुष्पा का टीजर हुआ रिलीज

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस अपने जन्मदिन का खास तोहफा भी दिया है। पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर सामने आया है। पांव में घुंघरू, गले में माला, माथे पर तिलक, हाथ में त्रिशूल और शंखनाद के जरिए पुष्पराज दुश्मनों को ललकारता नजर आ रहा है। एक अकेला सब पर भारी साबित हुआ और चीजर में सबको धूल चटवाते हुए भी दिखाई दे रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद रश्मिका की फिर से टॉलीवुड में एंट्री होगी। फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Pushpa 2 Teaser Out: Allu Arjun ने फिर लगाई पर्दे पर एक्शन से आग, टीजर देख थम जाएंगी सांसें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।