Get App

EMI पर बिक रहा अल्फांसो आम, किसी स्मार्टफोन जितनी है एक दर्जन आम की कीमत

अगर हम आपको बताएं कि अब इन महंगे सामानों के साथ साथ आम भी EMI पर बेचा जा रहा है तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर है कि आप चौंक जाएंगे। लेकिन ये बात सच है कि अब EMI पर आम भी बेचे जा रहे हैं। पुणे के एक फल बेचने वाले ने इस अनोखी स्कीम को शुरू किया है। पुणे को फल कारोबारी ने EMI पर अल्फांसो आम को बेचना शुरू कर दिया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 08, 2023 पर 5:21 PM
EMI पर बिक रहा अल्फांसो आम, किसी स्मार्टफोन जितनी है एक दर्जन आम की कीमत
पुणे के एक फल कारोबारी ने EMI पर अल्फांसो आम को बेचना शुरू कर दिया है

हम में से कई सारे लोगों को महंगी चीजों का शौक होता है। लेकिन उसकी कीमतों के चलते हैं अक्सर महंगी चीजों को EMI पर खरीदते हैं। जैसे कि महंगे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक के सामान और गाड़ियां वगैरह अक्सर ही EMI पर ही खरीदे जाते हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि अब इन महंगे सामानों के साथ साथ आम को भी EMI पर बेचा जा रहा है तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर है कि आप चौंक जाएंगे। लेकिन ये बात सच है कि अब EMI पर आम भी बेचे जा रहे हैं।

EMI पर बिक रहा है आम

किसने सोचा थी कि आम कभी इतना खास हो जाएगा कि उसे EMI पर खरीदने की नौबत आ जाएगी। लेकिन अब पुणे के एक फल बेचने वाले ने इस अनोखी स्कीम को शुरू किया है। पुणे के एक फल कारोबारी ने EMI पर अल्फांसो आम को बेचना शुरू कर दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पुणे के इस फल विक्रेता ने EMI पर अल्फांसो आम को बेचने की अनोखी स्कीम को शुरू किया है। ताकि लोग आसानी से इस महंगे ऐम को खरीद सकें और इसके स्वाद का लुत्फ उठा सकें। पुणे के आनंद नगर में ग्रीन मैंगोंस के मालिक गौरव सनस अल्फांसों आम के दीवानों को EMI पर आम बेच रहे हैं।

इन देशों में रहने के लिए मिलते हैं लाखों रुपये, फ्री में गाड़ी-घर, जानिए अन्य सुविधाएं

कितनी चुकानी होगी EMI

सब समाचार

+ और भी पढ़ें