Amazon Sold Bucket for Rs 26000: लग्जरी आइटम पर तो कई लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन क्या किसी प्लास्टिक की बाल्टी के लिए 26,000 रुपया खर्च किया जा सकता है। अगर आपको भी लग रहा है कि ऐसा नहीं हो सकता तो Amazon की वेबसाइट पर जाइए। Amazon की वेबसाइट पर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस वेबसाइट पर एक लाल रंग की बाल्टी की कीमत 26,000 रुपयए है और वो भी 28% डिस्काउंट के बाद। इसके बाद सोशल मीडिया पर एमेजॉन जमकर ट्रोल हुआ।
