Get App

स्पीडब्रेकर से गुजरी एम्बुलेंस जिंदा हो गया मृत व्यक्ति, अस्पताल ने कर दिया था डेड डिक्लेअर

परिवार के एक सदस्य ने कहा कि फिर उन्हें दूसरे अस्पताल में वापस ले जाया गया, जहां वह एक पखवाड़े तक रहे और इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। एम्बुलेंस के स्पीड ब्रेकर से गुजरने के करीब 15 दिनों के बाद, उल्पे सोमवार को अस्पताल से घर चले गए, जिससे उन्हें श्मशान के बजाय वापस उन्हें जीवन दान मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 9:25 PM
स्पीडब्रेकर से गुजरी एम्बुलेंस जिंदा हो गया मृत व्यक्ति, अस्पताल ने कर दिया था डेड डिक्लेअर
स्पीडब्रेकर से गुजरी एम्बुलेंस जिंदा हो गया मृत व्यक्ति, अस्पताल ने कर दिया था डेड डिक्लेअर

65 साल के पांडुरंग उल्पे के लिए, एक स्पीड ब्रेकर लाफइ सेवर साबित हुआ, जब अस्पताल से उनके "शव" को ले जा रही एक एम्बुलेंस ने ब्रेकर को पार किया, तो तभी उनके परिवार ने उनकी उंगलियों को हिलते हुए देखा। इससे पहले 16 दिसंबर को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कसाबा-बावाड़ा के रहने वाले उल्पे को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिर एक एम्बुलेंस में उनके घर वाले उनके "शव" लेकर घर के लिए निकल पड़े, जहां उनके निधन की खबर सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार इकट्ठा हो गए थे, और उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

उनकी पत्नी ने कहा, "जब हम उनके "शव" को अस्पताल से घर ला रहे थे, तो एम्बुलेंस एक स्पीड ब्रेकर से गुजरी और हमने देखा कि उनकी उंगलियों में हरकत हो रही थी।"

परिवार के एक सदस्य ने कहा कि फिर उन्हें दूसरे अस्पताल में वापस ले जाया गया, जहां वह एक पखवाड़े तक रहे और इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें