Get App

महाराष्ट्र के जंगल में जंजीरों से बंधी मिली अमेरिकी महिला कौन है? पूर्व पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Lalita Kayi Kumar: महिला के पास से अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटाकॉपी भी मिली। उसकी पहचान ललिता काई कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले बताया कि उसका वीजा खत्म हो चुका है और वह पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 12:57 PM
महाराष्ट्र के जंगल में जंजीरों से बंधी मिली अमेरिकी महिला कौन है? पूर्व पति पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
Lalita Kayi Kumar: पुलिस को महिला के पास से एक भारतीय आधार कार्ड मिला है

US woman found chained In Maharashtra: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में हाल ही में 50 साल की एक अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली। पुलिस ने महिला के पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी और तमिलनाडु के एड्रेस वाले आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार 28 जुलाई की शाम को मुंबई से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव में एक चरवाहे ने उसकी चीख सुनी। इसके बाद उसने उसे जंजीरों में जकड़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचित किया। इस मामले में उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए एक नोट के आधार पर पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नोट के अनुसार, महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में लोहे की जंजीर से बांध दिया और खुद वहां से चला गया।

तमिलनाडु की रहने वाली है महिला

पुलिस को महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें तमिलनाडु का पता दर्ज था। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटाकॉपी भी मिली। उसकी पहचान ललिता काई कुमार (Lalita Kayi Kumar) के रूप में हुई है। पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा खत्म हो चुका है और वह पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है। महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस को उसके पास से इलाज की कुछ नुस्खे वाली पर्चियां भी मिलीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें