Get App

'आपके 5 मिनट समाप्त हो चुके हैं', लंबे भाषण को लेकर अनिल विज से नाराज दिखे अमित शाह, 4 बार टोका, देखें वीडियो

Surajkund Chintan Shivir: अमित शाह ने अनिल विज से अपने भाषण को तुरंत समेटने को कहा। खास बात ये है कि ऐसा एक बार नहीं हुआ, बल्कि करीब 4 बार अमित शाह ने विज को लंबे भाषण के लिए बीच टोका

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 4:40 PM
'आपके 5 मिनट समाप्त हो चुके हैं', लंबे भाषण को लेकर अनिल विज से नाराज दिखे अमित शाह, 4 बार टोका, देखें वीडियो
Surajkund Chintan Shivir: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भाषण दे रहे थे। उसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें चुप करा दिया

Surajkund Chintan Shivir: हरियाणा के सूरजकुंड में चल रहे 2 दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। गृह मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आंतरिक सुरक्षा बैठक में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) को भाषण जल्दी समाप्त करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को कई बार टोकना पड़ा।

अमित शाह ने अनिल विज के साढ़े 8 मिनट तक चले लंबे भाषण के दौरान उन्हें चार बार टोका। विज को अपना भाषण समाप्त करने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन वो अपना टाइम खत्म होने के बावजूद बोलते रहे। इसके बाद शाह ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि लंबे भाषण देने के लिए यह मंच ठीक नहीं है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तय कार्यक्रम के तहत अनिल विज को 5 मिनट का स्वागत भाषण (वेलकम स्पीच) देना था। उनके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मुख्य बिंदुओं पर बात करनी थी। इन दोनों नेताओं के भाषण के बाद गृहमंत्री अमित शाह को अपना भाषण देना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें