तमिलनाडु के रहने वाले एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसी जबरदस्त इलेक्ट्रिक जीप बनाई कि मशहूर ऑटोमोबिल कारोबारी आनंद महिन्द्रा भी उसकी तारीफ करने लगे। आनंद महिन्द्रा ने तमिलनाडु के गौतम की तारीफ की साथ ही उसके वीडियो को रिट्विट भी किया। गौतम ने बिना पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ी बनाई है। उनकी बनाई गाड़ी बैटरी से चलती है। यही कारण है कि आनंद महिंद्रा ने अपने अधिकारियों से उनसे संपर्क करने के लिए कहा है। गौतम ने देसी इलेक्ट्रिक जीप का वीडियो बनाकर आनंद महिंद्रा को ट्विटर पर टैग किया था।
