Viral Video: अरबी प्रिंट वाले कुर्ते को लोगों ने समझा कुरान की आयतें, भीड़ ने महिला को घेरा

Viral Video: पाकिस्तान में एक महिला लाहौर के एक रेस्तरां में अपने पति के साथ खाना खाने पहुंची थी। उसी दौरान महिला के कुर्ते को लेकर बवाल हो गया। भीड़ इकट्ठा होकर महिला का सर तन से जुदा करने की मांग करने लगी। दरअसल महिला के अरबी प्रिंट वाले कुर्ते को लेकर बवाल हुआ। लोगों का कहना था कि ये कुरान की आयतें हैं।

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
@coolfunnytshirt पर शेयर की गई महिला की वीडियो

Viral Video: पाकिस्तान (Pakistani Video) में एक महिला को अरबी प्रिंट (Woman Arabic Print Kurta) वाला कुर्ता पहनना महंगा पड़ गया। उसे बीच बाजार लोगों ने घेर (Woman in lahore) लिया। महिला ने अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहना हुआ था लेकिन कुछ लोगों ने इसे कुरान (Quran Verses) की आयतें समझ लिया। गुस्साए लोगों की भीड़ को लगा कि उन्हें कुरान का अपमान कर किया है, फिर क्या लोगों ने उन्हें वहीं घेर लिया।

पति के सामने महिला को घेरा भीड़ ने

महिला अपने पति के साथ लाहौर में एक रेस्तरां में गई थी। महिला के साथ हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में महिला अपना चेहरा बचाते हुए दिखाई दे रही है। लोगों ने महिला को घेरकर नारेबाजी करना शुरू कर दी है। कुछ लोग तो महिला को उनका सिर कलम करने की धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में महिला के बचाव के लिए रेस्टोरेंट में पुलिस बुलानी पड़ी। विवाद इतना बढ़ गया था कि लोग महिला से उसका कुर्ता उतारने के लिए कह रहे थे।


पुलिस ने मामले को करवाया शांत

पुलिस ने वीडियो क्लिप को शेयर किया। SSP सैयदा शहरबानो नकवी को भीड़ को शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद महिला को रेस्तरां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऐसे में इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'ईशनिंदा' के संदेह से भी भीड़ और हत्याएं शुरू हो गई हैं।दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "पाकिस्तान में एक महिला के खिलाफ 'सर तन से जुदा' की मांग। उसका अपराध? उसने बेतरतीब अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहना था और इस्लामवादियों ने सोचा कि वे कुरान की आयतें थीं।

 Imran Khan: अधर में लटका इमरान खान का राजनीतिक भविष्य, भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को 14 साल की जेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।