Get App

अशनीर ग्रोवर का खुलासा, Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने हर राउंड की फंडिंग के बाद खरीदी स्पोर्ट्स कार

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि इसके बाद उन्होंने भी स्पोर्ट्स कार खरीदने का फैसला किया लेकिन सेकंड हैंड क्योंकि पुरानी कार पर पहले से ही स्क्रैच पड़े रहते थे। अगर उस पर एक दो और स्क्रैच पड़ जाए तो बुरा नहीं लगता था। बल्कि सेकेंड हैंड कार मैं आसानी से चला सकता था क्योंकि उस पर स्क्रैच से बहुत डर नहीं था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 10:32 PM
अशनीर ग्रोवर का खुलासा, Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने हर राउंड की फंडिंग के बाद खरीदी स्पोर्ट्स कार
शार्क टैंक के पहले सीजन के जज ने बताया कि उन्होंने एक सेकेंड हैंड लग्जरी कार खरीदी जो उन्हें लगता था कि महेंद्र सिंह धोनी की है

अशनीर ग्रोवर ने हर बार खुलकर बताया कि उन्हें स्पोर्टस कार कितनी पसंद है। अपने बेबाक खुलासे के लिए अशनीर ग्रोवर मशहूर हैं। और अब उन्होंने एक नया खुलासा कर दिया है। अशनीर ग्रोवर ने कहा है कि Zomato के फाउंडर और CEO दीपिंदर गोयल ने हर राउंड की फंडिंग के बाद स्पोर्ट्स कार खरीदी है। BharatPe के पूर्व को-फाउंडर और शार्क टैंक के पहले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर ने 'वगैरह वगैरह' शो पर बताया कि, "उनके पास 4 कारे हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे कार का शौक है और यह सिर्फ मेरा ही शौक नहीं है। यह सबका है। जैसे जोमैटो के फाउंडर हैं दीपिंदर, सबसे ज्यादा शौक उसको है। जब भी वह फंड जुटाता था उसकी नई स्पोर्ट्स कार आ जाती थी तो हम चिढ़ाते थे। वो कारों का दीवाना है।" वह 10 साल पहले से स्पोर्ट्स कार चला रहा है।

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि Blinkit के फाउंडर और CEO अलबिंदर ढिंढसा ने भी फंडिंग के बाद रेंज रोवर (Range Rover) खरीदी थी।

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि इसके बाद उन्होंने भी स्पोर्ट्स कार खरीदने का फैसला किया लेकिन सेकंड हैंड। उन्होंने बताया, "अगर मेरी नई कार पर कोई स्क्रैच आ जाता था तो मैं एक हफ्ते तक दुखी रहता था। लेकिन सेकेंड हैंड कार पर पहले से ही स्क्रैच पड़े रहते थे। अगर उस पर एक दो और स्क्रैच पड़ जाए तो बुरा नहीं लगता था। बल्कि सेकेंड हैंड कार मैं आसानी से चला सकता था क्योंकि उस पर स्क्रैच से बहुत डर नहीं था।"

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि फंड जुटाने को लेकर उन्हें एक अंधविश्वास था। उन्हें यह लगता था कि जब तक वह नई कार नहीं खरीदेंगे तब तक वह फंड नहीं जुटा पाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें