Atal Setu: पीएम मोदी 12 जनवरी को करेंगे देश के सबसे लंबे समुद्री ब्रिज का उद्घाटन, जानें 'अटल सेतु' की 15 बड़ी बातें

Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बनकर तैयार हो चुका है। इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार 12 जनवरी को आधिकारिक तौर पर करेंगे। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इस पुल को 'अटल सेतु' नाम दिया गया है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
Atal Setu: 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है

Atal Setu: भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) बनकर तैयार हो चुका है। इस ब्रिज का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार 12 जनवरी को आधिकारिक तौर पर करेंगे। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इस पुल को 'अटल सेतु' नाम दिया गया है। शुक्रवार को अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। फिर राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संपर्क को मजबूत करके लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप पीएम मोदी अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। इसे अब 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु' नाम दिया गया है।

'अटल सेतु' की 15 बड़ी बातें (15 things about India's longest sea bridge in Mumbai)


- 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी।

- यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है।

- यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

- यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।

- बयान में कहा गया है कि इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में Lulu Group खोलेगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल, ₹4,000 का करेगा निवेश

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, MTHL के निर्माण में लगभग 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

- MTHL के उद्घाटन के बाद इस पर प्रतिदिन लगभग 70,000 वाहन चलेंगे और इसकी उम्र 100 वर्ष होगा।

- मोटर चालकों को अटल सेतु पर अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से यात्रा करने की अनुमति होगी।

- मुंबई पुलिस ने बताया कि फोर-व्हीलर, मिनी बस और टू-एक्सेल व्हीकल की मैक्सिमम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

- ब्रिज की चढ़ाई और उतार पर स्पीड 40 km प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगी।

- मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर एंट्री नहीं मिलेगा।

- 2018 से परियोजना को पूरा करने के लिए कुल 5,403 श्रमिकों और इंजीनियरों ने प्रतिदिन काम किया। MTHL पर काम करने के दौरान 7 मजदूरों की जान चली गई।

- ब्रिज को मुख्य मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, जो राज्य के दो सबसे बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा।

- समुद्र तल से 15 मीटर की ऊंचाई पर बना समुद्री पुल निर्माण का सबसे कठिन हिस्सा था।

- समुद्री हिस्से में इंजीनियरों और श्रमिकों को समुद्र तल में लगभग 47 मीटर तक खुदाई करनी पड़ी।

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि टोल 250 रुपये तय किया गया है और अन्य समुद्री लिंक के लिए टोल 85 रुपये से 90 रुपये है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 11, 2024 3:43 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।