ऑटो रिक्शा (Auto Rikshaw) एक ऐसा वाहन है जो तीन पहियों के सहारे चलता है। इसका प्रयोग कई जगहों पर होता है। ऑटो रिक्शा को ऑटो, टेम्पो (Tempo), टुक-टुक (Tuk Tuk), रिक्शा आदि कई नामों से भी जाना जाता है। आज भारत में ये थ्री-व्हीलर (Three-wheeler) या तीन पहिया ऑटो आपको हर जगह नज़र आएंगे। सालों से ये थ्री-व्हीलर पूरे देश में स्थानीय लोगों की आवाजाही का प्रमुख साधन बने हुए हैं। छोटा शहर हो या बड़ा, आपको अलग-अलग डिजाइन या प्रकार के ऑटो रिक्शे सड़कों पर दौड़ते मिल जाएंगे। . भारत के कुछ शहरों में इन्हें टेम्पो (tempo) कहा जाता है। दिखने में ये काफी बड़े होते हैं।