Bad Breath causes: मुंह से बदबू आना एक आम समस्या हो गई है। बहुत से लोग इस समस्या से पीड़ित है। भले ही लोगों के लिए यह एक हल्की समस्या लग रही हो। लेकिन इससे कई बार लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, दुनिया भर में करीब 5 से 60 फीसदी लोग सांस की बदबू की समस्या से पीड़ित हैं। सांस की बदबू (bad breath) हेल्थ से जुड़ी कई कारणों से हो सकती है। मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, साइनस और स्मोकिंग की वजह से भी सांस की बदबू परेशान कर सकती है।
